भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

0 441

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज (West Indies) को सात विकेट से हरा दिया है। भारत (India) की इस जीत से श्रृंखला में रोमांच कायम है। भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

वेस्टइंडीज से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने जबरदस्त साझेदारी कर टीम की जोरदार वापसी कराई। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 87 रन की साझेदारी हुई। पारी के 13वें ओवर में सूर्या 83 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कप्तान हार्दिक पटेल और तिलक ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर तथा हार्दिक 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट और ओबेड मैकॉ ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने 42, कप्तान रोवमन पावेल ने नाबाद 40, काइल मेयर्स ने 25 और निकोलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.