गोपाल कांडा की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने नेता के घर और कार्यालय पर की छापेमारी

0 312

नई दिल्ली : हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोपाल कांडा के गुरुग्राम और सिरसा के ठिकानों के साथ एमडीएलआर एयरलाइंस कार्यालय पर भी छापेेमारी की।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6 बजे ईडी की टीमें कांडा के गुरुग्राम स्थित आवास और एयरलाइंस के दफ्तर पहुंचीं एक सूत्र ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है ईडी ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता हैं और विधायक के रूप में सिरसा का प्रतिनिधित्व करते हैं।वह हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भी भाजपा से जुड़े हैं।कुछ दिन पहले ही गोपाल कांडा को एयर होस्टेस आत्महत्या मामले में बरी कर दिया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.