भोज में शामिल हुए परिवार के 3 लोगों की जहरीले मशरूम से मौत, एक की हालत गंभीर

0 442

सिडनी : आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में चार लोगों का एक परिवार एक रिश्तेदार के घर भोज खाने गया था लेकिन जहरीला मशरूम खाने से उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। आस्ट्रेलिया पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथा अस्पताल पहुंच गया।

पुलिस ने उस महिला से भी पूछताछ की है जिसने 29 जुलाई को अपने घर पर खाना बनाया था लेकिन वह खुद बीमार नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने बिना कोई आरोप दर्ज किए उसे रिहा कर दिया है लेकिन पुलिस उसे एक संदिग्ध मान रही है।

विक्टोरिया राज्य के लियोनगाथा शहर में अपने घर के बाहर संदिग्ध महिला ने मीडिया से कहा कि उसे नहीं पता कि क्या और कैसे हुआ? उसने सोमवार को नेटवर्क नाइन को बताया, “मैंने कुछ नहीं किया।” “मैं उनसे प्यार करती हूं और मैं दुखी हूं कि वे चले गए।” महिला ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि किस मेहमान को क्या भोजन परोसा गया था और जो मशरूम बनाया गया था उसकी उत्पत्ति कहां हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.