दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ़्तार बस, 16 यात्री घायल

0 294

नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका के निकट सोमवार (14 अगस्त) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो विदेशी नागरिक समेत करीब 16 यात्री जख्मी हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब आठ बजे की है। बस गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसमें 40 के आसपास यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सीमेंट के डिवाइडर से जा टकराई।

घायलों की शिनाख्त अफ्रीकन कंट्री कीनिया निवासी सैरोन पैथ, एवैल्योम वसूजा सहित जयरपुर निवासी धमेंद्र,सौरभ, विनेश, उस्मान आदि के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। फिरोजपुर झिरका के रहने वाले इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.