बाढ़ के खतरे से घबराए दिल्लीवासी, एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना

0 460

नई दिल्ली: दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक आ चुका है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, जल स्तर में लगातार वृद्धि भी देखने के लिए मिल रही है, जो मंगलवार की रात्रि 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो चुका है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है। शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर ही था। खबरों का कहना है कि दिल्ली में दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया. ‘चेतावनी’ स्तर 204.5 मीटर है।

जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार: खबरों का कहना है कि मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा की वजह से दिल्ली को भीषण बाढ़ की मार को झेल रहे है। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिसकी वजह से पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी भी घुस गया है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक की हानि हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.