उत्तराखंड के हेलंग में मकान भड़भरा कर गिरा, 2 की मौत

0 363

चमोली। चमोली के जोशीमठ के हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भड़भरा कर गिर गया जिसमें सात लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो घायलों को बुधवार सुबह रेस्क्यू किया और एक शव बरामद किया।

अलकनंदा नदी के पास बने इस भवन में क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सभी दबे लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया हैं जिसमें 4 लोगों को देर रात ही सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रेस्क्यू टीम ने बुधवार सुबह दो घायलों का रेस्क्यू किया और एक शव और बरामद किया। मृतकों की पहचान अनमोल (उम्र 19 ) और प्रिन्स (उम्र 21 ) के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.