DGCA का बड़ा फैसला, विमानन क्षेत्र में लैंगिक समानता के लिए समिति गठित

0 328

नई दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने लैंगिक समानता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने विमानन क्षेत्र में महिलाओं एवं पुरुषों के बीच समानता सुनिश्चित करने के तरीके सुझाने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।

डीजीसीए के 10 अगस्त को जारी एक आदेश के मुताबिक यह समिति विमानन क्षेत्र में लैंगिक समानता लाने के लिए डीजीसीए को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सुझाव देगी। आदेश के मुताबिक इस समिति में निदेशक (संचालन) सुर्विता सक्सेना, निदेशक (प्रशिक्षण) आर पी कश्यप, उप निदेशक (प्रशासन) पवन मालवीय और उप निदेशक (विमान इंजीनियरिंग निदेशालय) कविता सिंह शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक यह समिति गठन की तारीख से छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट या सुझाव सौंपेगी। डीजीसीए ने यह पहल अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठनों (आईसीएओ) की प्रतिबद्धता को देखते हुए की है। इसका मकसद विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर सभी पेशेवर और उच्च स्तर के रोजगार में 2030 तक 50-50 (महिला-पुरुष) का लक्ष्य हासिल करना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.