मणिपुर में 13 दिन की शांति के बाद ताजा हिंसा में उखरूल जिले में 3 वीडीएफ की मौत

0 546

इंफाल : मणिपुर में (In Manipur) 13 दिनों की शांति के बाद शुक्रवार को ताजा हिंसा में उखरूल जिले में तीन विलेज डिफेंस वोलंटियर (3 VDF) की मौत हो गई (Died) । घटना की पुष्टि करते हुए, उखरुल डीएसपी निंगसेम वाशुम ने कहा कि आदिवासी बहुल थोवई गांव में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गोलीबारी के बाद ये मौतें हुईं। मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने तीन शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जामखोगिन हाओकिप (26), थांगखोकाई हाओकिप (35) और हॉलेंसन बाइट (24) के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

संयुक्त सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंच गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। आखिरी बड़ी घटना में 5 अगस्त को बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा लमखाई गांव में एक बुजुर्ग और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.