मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं, निवेशकों को मिल सकता है यह तोहफा

0 345

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार यानी 28 अगस्त को होगी। भारतीय शेयर बाजार विशेषज्ञ और निवेशक दोनों ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जनरल मी​टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में मुकेश अंबानी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

शेयर बाजर को भी इस एजीएम से बड़ी उम्मीद है क्योंकि रिलायंस के शेयर में तेजी नहीं आने से बाजार ठहरा हुआ है। इस बार 5 बड़ी घोषणा की उम्मीद शेयर निवेशक और मार्केट लगाए हुए है। आइए, जानते हैं कि रिलायंस के एजीएम में क्या-क्या घोषणाएं हो सकती है। आपको बता दें कि रिलायंस का एजीएम सोमवार को 2 बजे से शुरू होगा।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, रिलायंस के एजीमए में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के आरआईएल से अलग होने के बाद बाजार को फ्यूचर रिटेल के आईपीओ और रिलायंस जियो के आईपीओ की डेट की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा जियो फानेंशियल सर्विसेज की कारोबारी रोडमैप और आगे के प्लान में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। मुकेश अंबानी उचित मूल्य पर 5जी उपकरणों का लॉन्च और निकट भविष्य में उत्तराधिकार की योजना का भी इस एजीएम में ऐलान कर सकते हैं।

टेलीकॉम मोर्चे पर, रिलायंस 5G रोलआउट और JioAir फाइबर रोडमैप पर अपडेट की घोषणा होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने हाल ही में घोषणा की कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी 0.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए कंपनी में 8,278 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। संभावना है कि कंपनी निवेश के बारे में इस एजीएम में अधिक जानकारी साझा किया जाए। रिलायंस न्यू एनर्जी स्वच्छ ऊर्जा में निवेश पर कोई बड़ा ऐलान भी इस एजीएम में कर सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.