पीएम मोदी ने देश को युवाओं को दिया बड़ा गिफ्ट, बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र

0 290

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगार युवाओं को सोमवार को बड़ी सौगात दी, जहां 51 हजार लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटे गए। ये नियुक्तियां रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों में हुई हैं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवा देश की सेवा करना चाहते हैं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र मिला है। मैं उन्हें इस अमृत काल में भारत के लोगों का ‘अमृत रक्षक’ कहता हूं।

पीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में हमने कई बड़े बदलाव किए हैं। अब आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। इस बार रोजगार मेले का आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान, लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फूड से लेकर फार्मा तक, स्पेस से लेकर स्टार्टअप तक, जब हर सेक्टर आगे बढ़ेगा, तो अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ेगी। पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किए। ये संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामानों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि 9 साल पहले आज के ही दिन प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू की गई थी। इस योजना ने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.