केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे से 44 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया

0 554

तिरुवनंतपुरम : केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे से 44 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ (With Drugs Worth Rs. 44 Crore) एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसे कोझिकोड हवाई अड्डे से सोमवार देर रात हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यूपी का रहने वाला यह व्‍यक्ति नैरोबी से शारजाह के रास्‍ते केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

जांच के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने उसके पास से 3.4 किलोग्राम कोकीन और 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिनकी कीमत 44 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ड्रग्स जूते और पर्स में छिपाया गया था। जिसे वह अपने सामान में बड़ी संख्या में ले जा रहा था। डीआरआई और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.