आटा चक्की में उतरा करंट बना काल, एक ही परिवार के 4 की मौत; 2 बच्चे भी शामिल

0 381

राजस्थान: राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर की आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो बच्चे-ढाई साल का जस्सू और एक साल का प्रताप तथा ससुर हठेसिंह (55) की मौत हो गई।

सारण ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मां को करंट लगने के बाद बच्चे नजदीक पहुंचे तो वो भी करंट की चपेट में आ गये और उन्हें बचाने के फेर में हठेसिंह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अर्जुन सिंह घर से बाहर गए हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.