चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज हमेशा के लिए थम गई, वैज्ञानिक एन वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन

0 322

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी अब इस दुनिया में नहीं रही। भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई में निधन हो गया था। वह देश की पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं। वलारमथी चंद्रयान-3 मिशन में भी शामिल थीं। काउंटडाउन की आवाज उन्हीं की थी।

तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वैज्ञानिक वलारमथी ने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी

ISRO के पूर्व वैज्ञानिक ने जताया दुख
ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने वैज्ञानिक वलारमथी के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से ISRO के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था । उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.