बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच तो ‘रिजर्व डे’ पर होगा मुकाबला, लिया गया अहम फैसला

0 403

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार को कोलंबो में आयोजित होगा. इस मैच के लेकर अहम खबर आई है. भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ तो रिजर्व डे पर खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक एशिया कप (Asia Cup) 2023 के सुपर फोर में सिर्फ एक मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. इस वजह से अब भारत-पाक सुपर फोर मैच के लिए रिजर्व डे (Reserve Day) रखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि सुपर फोर में और किसी भी मुकाबले के लिए ऐसा नहीं किया गया है.

भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अगर मौसम साफ रहा तो मैच आसानी से हो जाएगा. अगर थोड़ी देर बारिश हुई या ओवर कटौती के साथ मैच पूरा हो सकेगा तो यह भी किया जा सकता है. लेकिन अगर ज्यादा बारिश हुई तो मैच रद्द हो जाएगा. इसके बाद रिजर्व डे पर आयोजित होगा.

बता दें कि टीम इंडिया सुपर फोर में तीन मैच खेलेगी. उसका पहला मैच पाकिस्तान से है. इसके बाद दूसरा मैच श्रीलंका से है. यह मुकाबला 12 सितंबर को कोलंबो में आयोजित होगा. इसके भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो में 15 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.