जापान के टोक्यो क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान

0 324

टोक्यो: जापान के तोहोकू क्षेत्र के आसपास केंद्रित कांटो क्षेत्र में भारी बारिश होने के अनुमान हैं। जापान की मौसम एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, उष्णकटिबंधीय अवसाद युन-येंग से नम हवा और प्रशांत क्षेत्र में एक उच्च दबाव प्रणाली से कांटो और तोहोकू क्षेत्रों बारिश हो रही है।

जेएमए ने फुकुशिमा, चिबा और इबाराकी प्रांतों में लोगों से बारिश के कारण होने वाले भूस्खलन और नदियों में उफान के बढ़ते खतरे के कारण अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है। जेएमए के मुताबिक चिबा, इबाराकी और फुकुशिमा प्रांतों में घने बादल छाए हुए हैं।

चिबा प्रान्त में 11 नगर पालिकाओं ने पहली मंजिल पर बाढ़ की सूचना दी जबकि 11 शहरों और कस्बों में 100 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन हुआ। चिबा, इबाराकी और फुकुशिमा प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.