अब ‘जवान’ ने की मोदी सरकार की तारीफ, शाहरुख खान ने G20 समिट पर दी बधाई

0 364

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म जवान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का एक पॉलिटिकल मोनोलॉग काफी वायरल है जिसमें शाहरुख खान ने वोटरों पर बड़ी टिप्पणी की है। कुछ लोगों ने इसे वर्तमान मोदी सरकार के खिलाफ माना। अब उन चर्चाओं के बीच शाहरुख ने मोदी सरकार की तारीफ कर दी है, जी20 समिट के लिए बधाई दी गई है।

शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई। जी20 की सफलता और सभी देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए उनकी तारीफ। हर भारतीय इस समय गर्व महसूस कर रहा है। आपकी लीडरशिप में हम सभी का साथ में विकास होगा। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर। अब शाहरुख खान का ये ट्वीट इसलिए मायने रखता है क्योंकि जवान फिल्म में उन्होंने कह दिया था कि वोटर को कभी भी जाति-धर्म के आधार पर वोट नहीं करना चाहिए।

फिल्म में शाहरुख ने कहा कि आप हर चीज में उंगली करते हैं, हर बार सवाल पूछते हैं, लेकिन जब कोई नेता आपसे वोट मांगने आता है, तब आप चुप क्यों हो जाते हैं। तब क्यों नहीं सवाल किया जाता कि क्या काम किया, कितना काम किया। शाहरुख ने जोर देकर कहा कि देश में जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट होना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.