पाकिस्तान में बम धमाका, कई लोग हताहत; वाहन को निशाना बनाकर किया हमला

0 435

पेशावर : पाकिस्तान की हालत कंगाल हो चुकी है। उस पर लगातार आतंकी हमलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ ​दी है। आतंकियों को पनाह देने और उन्हें पालने पोसने वाले पाकिस्तान में अब आतंकी ‘भस्मासुर’ बनकर हमले कर रहे हैं। ताजा मामले में पाकिस्तान के शहर पेशावर में बम धमाका हुआ है। इस बम धमाके से कई लाग हताहत हो गए। जानकारी के अनुसार यह धमाका पाकिस्तान के पेशावर में हुआ है। यहां सोमवार को एक अस्पताल के समीप सुरक्षा बलों के वाहन को हमलावरों द्वारा निशाना बनाकर बम ब्लास्ट किया गया। इस हादसे में पाकिस्तान के एक सुरक्षाबल के जवान की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में चार सुरक्षा कर्मियों सहित कई लोग हताहत हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में वारसाक रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के सामने ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ के कर्मियों पर हुआ। वारसाक के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि ब्लास्ट में एफसी के पांच अधिकारी और 3 आम नागरिक घायल हुए हैं। खान ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह हमला आईईडी से किया गया। उन्होंने कहा कि बम ब्लास्ट मामले में जांच जारी है। अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में पिछले सप्ताह दो सीमा चौकियों पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और 7 अन्य घायल हो गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.