बड़ा विमान हादसा टला: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Ural Airlines की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 159 यात्री

0 365

मॉस्को: रूस के यूराल एयलाइंस के विमान 1383 की इमरजंसी लैडिंग कराई गई। विमान में 159 यात्री सवार थे। मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान को रूस के नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। गनीमत रही कि इस इमरजेंसी लैंडिग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह विमान सोची से ओम्स्क के लिए रवाना हुआ था।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। ऐसे में रूस के भीतर विमान की इमरजेंसी लैडिंग से वहां के लोगों में दहशत पैदा हो जाती है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले रूस में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे। इस दौरान यह भी बताया गया कि इस विमान में वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.