गणेश चतुर्थी के खास पर्व पर PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0 402

नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र के साथ-साथ पुरे देश में गणेश चुतर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आज इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और सभी की प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!” देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.