कनाडा में हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी, जस्टिन ट्रूडो के रवैये से बढ़े खालिस्तानियों के हौसले

0 455

ओटावा: खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा और भारत के बीच पैदा हुआ तनाव अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए हत्या के आरोपों के बाद खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने भारतीय मूल के हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद लोग सहमे हुए है। वहीं एक बढ़ी तेजी से वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हरदीप निज्जर का करीबी और गुुरपतवंत सिंह पन्नू को बोल रहा है कि भारतीय हिंदुओं कनाडा छोड़ दो। भारत वापस जाओ।

वीडियो में आगे कहा कि आप लोग न सिर्फ भारत को सपोर्ट करते हैं बल्कि खालिस्तान समर्थक सिखों की अभिव्यक्ति की आजादी को भी कुचलने का पक्ष लेते हैं। कनाडा में एक हिंदू संगठन के प्रवक्ता विजय जैन ने कहा कि अब हम देख रहे हैं कि हिंदूफोबिया बढ़ गया है। उन्होंने जस्टिन ट्रूडो के बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें डर है कि अब जो माहौल बन गया है, उसमें कनाडाई हिंदुओं के जीवन पर भी खतरा हो सकता है।

वहीं खालिस्तान की धमकी को लेकर रूपा सुब्रमण्य ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यदि कोई गोरा यह धमकी देता कि दूसरे लोग कनाडा छोड़ जाएं तो बहुत हल्ला मचता। लेकिन देखिए ये खालिस्तानी खुलेआम हिंदुओं को धमकी दे रहे हैं और हर कोई चुप है। दरअसल कनाडा में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों का मानना है कि जस्टिन ट्रूडो सरकार के रुख से खालिस्तानी तत्वों के हौसले बुलंद हो गए है।

उधर, कनाडा में हिंदू समुदाय से आने वाली कैबिनेट मंत्री अनीता आनंद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.