प्रधानमंत्री मोदी बोले-हमने एक नया इतिहास बनते हुए देखा ,आने वाली पीढ़ियों तक इस निर्णय की चर्चा होगी

0 308

नई दिल्ली:महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दोनों सदनों से पास होने का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा की महिला सांसदों और हज़ारों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और अभिनंदन किया।इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ मौजूद रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा “मैं आज देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं. कल और परसों हम एक नया इतिहास बनते हुए देखे. ये हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें वो इतिहास रचने का मौका दिया। आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। इस अवसर पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा ये हम सबके लिए एतिहासिक क्षण है जो इतिहास में आगे चलकर दर्ज होगी और लंबे समय तक याद किया जाएगा। ये महिला आरक्षण बिल को समय पर लाकर पीएम मोदी ने इसे जो पारित करवाया है उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हम जानते हैं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने अनेकों कदम उठाएं हैं

लोक सभा और देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 (128 वां संविधान संशोधन) के लोक सभा एवं राज्य सभा- दोनों सदनों से पारित हो जाने पर भाजपा की महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करने के लिए इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.