अमित शाह के बाद जेपी नड्डा का बिहार दौरा, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP की खास रणनीति

0 444

पटना: गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के कुछ ही दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंचने वाले हैं. दरअसल इस बार जेपी नड्डा का पटना आगमन कई मायनों में खास माना जा रहा है. जेपी नड्डा 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ हजारों की संख्या में मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही जेपी नड्डा बीजेपी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का मंत्र भी देंगे.

बताया जा रहा है कि कैलाशपति मिश्र के जयंती के अवसर पर बीजेपी ने फैसला लिया है कि अगले एक महीने तक बिहार के सभी प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही जेपी नड्डा बिहार आकर बिहार के भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति धार देंगे. दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने और पिछले चुनाव में 40 में से 39 सीट जीतने का इतिहास दोहराने के लिए बीजेपी विशेष तैयारी में जुट गई है और यही वजह से बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बिहार में सक्रियता बढ़ गयी है.

बीते हफ्ते बिहार दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया है. अमित शाह ने पिछले दिनों झंझारपुर में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर खूब हमला किया. वहीं उन्होंने बिहार की जनता से 2024 चुनाव में सभी सीटों पर जीत दिलाने की अपील की. वहीं अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्तूबर को पटना पहुंचने वाले है. भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे कैलाशपति मिश्र के 100वीं जयंती के मौके पर पटना पहुंचेंगे, जहां भाजपा नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. साथ ही बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

कैलाशपति मिश्र के गृह जिले बक्सर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में बिहार के कई बड़े नेताओं को शामिल होने को कहा गया है. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित भी किया जायेगा. वहीं जेपी नड्डा पटना पहुंचकर बिहार के 40 सीटों को जीतने का लिए पार्टी के सदस्यों को महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.