राधा जन्मोत्सव के बीच बड़ी घटनाः भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम, प्रशासन में मचा हड़कंप

0 383

मथुरा: राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुआ है। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला श्रद्धालु को उनके स्वजन व पुलिस सीएचसी ले गई। यहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

वहीं, सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.