पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने किया नमन

0 367

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।”

अमित शाह ने उनके एकात्म मानववाद दर्शन के सिद्धांत को याद कर उन्हें नमन करते हुए एक्स पर लिखा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। उनका मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी .नड्डा ने भी उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। आपका तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष हेतु हमारी प्रेरणा बना रहेगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.