सड़क पर भरे पानी में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर मौत

0 444

कोलकाता: उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर में रविवार को सड़क पर भरे पानी में करंट आ गया। पानी से होकर गुजर रहे मां-बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि सबसे पहले 55 वर्षीय मां ननीबाला रॉय को करंट लगा। जैसे ही उनके 34 वर्षीय बेटे टिंकू रॉय ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रविवार सुबह जलपाईगुड़ी शहर के अदारपाड़ा इलाके में घटी। दोनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मूसलाधार और लगातार बारिश के कारण शनिवार से जलपाईगुड़ी के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया है। ऐसी दुर्घटनाएं शहर में कहीं भी कभी भी हो सकती हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है क्योंकि मृतक मां और बेटा अपने पड़ोसियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.