पंजाब में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी टकराई, 31 लोग घायल; 4 रेलवे अधिकारियों पर गिरी गाज

0 349

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक यात्री ट्रेन और मालवाहक ट्रेन की टक्कर में 31 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद सुबह 7.30 बजे ट्रैक को साफ कर दिया गया। ट्रेन ड्राइवर इमरान सरवर और उनके सहायक मुहम्मद बिलाल सहित चार रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.