दुनिया देख रही भारत की ‘आसमानी ताकत’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ड्रोन शो का उद्घाटन

0 362

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित हिंडन एयरबेस पर आज भारत की स्वदेशी ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन हो रहा है. भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर भारतीय ड्रोन संघ ने ‘भारत ड्रोन शक्ति-2023’ का आयोजन किया गया है, जिसका आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया है. इस खास कार्यक्रम में एयर फोर्स चीफ वीआर चौधरी भी शामिल थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औपचारिक रूप से सी-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भी एयरफोर्स में शामिल करेंगे. जिससे मेक-इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि यह ड्रोन शो दो दिनों तक चलेगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.