पुलवामा में बैंक के सुरक्षागार्ड की गोली मारकर की हत्या

0 311

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) प्रदेश जांच एजेंसी (SIA) ने इस साल की शुरुआत में हुई एक बैंक के सुरक्षागार्ड (Security Guard Murder) की हत्या के मामले में बुधवार को घाटी के कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिले में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी बैंक के सुरक्षागार्ड संजय शर्मा (Sanjay Sharma) की हत्या के मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच का हिस्सा है।

इस साल फरवरी में पुलवामा (Pulwama) के अचन इलाके में आतंकवादियों ने शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.