भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पटका, फाइनल में ‘गोल्ड’ के लिए खेलेगी टीम इंडिया, मेडल पक्का

0 294

नई दिल्ली: चीन के हांगझोउ शहर में हो रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के 13वें दिन में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश (India Vs Bangladesh) के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच हुआ है। वहीं आज भारत ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ताबड़तोड़ 35 और तिलक वर्मा की 55 रन की आतिशी पारी से भारत ने जीत के लिए मिले 97 रनों का लक्ष्य सिर्फ 9.2 ओवर्स में हासिल किया ।

आज भारत के लिए तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आज बांग्लादेश पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। भारतीय स्पिनरों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट साई किशोर ने लिए।

वहीं आज भारत को उसकी प्पारी की शुरुआत में ही झटका लगा है। दरअसल पहले ही ओवर में धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी आउट हो गए हैं। फिलहाल भारत का स्कोर 68/1 है। आज भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि सी मैच में बारिश के कारण टॉस में देरी हो गई है। वहीं आज एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच जीतने वाली टीम की फाइनल में भारत-बांग्लादेश मैच की विजेता से भिडंत होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.