जलपाईगुड़ी में बाढ़ के पानी में बहकर आए मोर्टार शेल में ब्लास्ट, 2 की मौत, 6 घायल

0 288

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) जिले में तीस्ता नदी (Teesta Flood) में बाढ़ के बाद कथित तौर पर बह कर आए मोर्टार के गोले में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि मोर्टार का यह गोला सेना का था और सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ आने के बाद ये पहाड़ियों से बहकर नीचे आ गया था। उसने बताया कि विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।” स्थानीय पुलिस के सूत्रों ने अनुमान व्यक्त किया कि पीड़ितों ने बाढ़ के पानी के साथ बह कर इलाके में आए मोर्टार के गोले को छूकर देखने की कोशिश की होगी, तभी उसमें विस्फोट हुआ होगा। पुलिस ने कहा, ‘‘घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.