सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती? तीन वर्ष बाद बड़ा खुलासा

0 300

नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर उन पर काला जादू करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं, अब तीन वर्ष बाद रिया चक्रवर्ती ने कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही खुद पर लगे आरोपों का बेबाकी से जवाब देती नजर आई हैं।

रियलिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहीं अभिनेत्री रियी चक्रवर्ती अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पहली दफा खुलकर बात की है। साथ ही जेल के दिनों को याद करते हुए अपनी मूव ऑन तक की जर्नी को साझा किया है।

रिया चक्रवर्ती, गुरुवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023’ का हिस्सा बनी थीं। इसी दौरान अभिनेत्री से बातचीत के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू (black magic) करने के आरोपों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि लोगों के जरिए डायन कहे जाने पर उन पर क्या प्रभाव पड़ा।

इसका जवाब देते हुए रिया ने कहा, ‘मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है। यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज के राय को नहीं मानती थी जो कि लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।’

रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जेल जाने के अनुभव के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि जेल दिलचस्प होती है। रिया ने कहा कि जेल जाकर आप सोसायटी से पूरी तरह अलग हो जाते हैं। अभिनेत्री के मुताबिक उन्होंने जेल से काफी कुछ सीखा है। इतना ही नहीं रिया ने यह भी साफ किया कि वह अंडर ट्रायल थीं, गिल्टी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि कैसे हम फिल्मों के लिए भागते रहते हैं, लेकिन जेल में रह रहीं महिलाओं को एक समोसा मिल जाए, तो वह उसी में बेहद खुश हो उठती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.