मिया खलीफा को फिलिस्‍तीन का समर्थन करना पड़ा भारी, दिखाया बाहर का रास्‍ता

0 413

नई दिल्‍ली : पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा को फिलिस्तीन का समर्थन करना भारी पड़ गया। खबर है कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मिया ने कहा था कि अगर आप फिलिस्तीन के साथ नहीं हैं, तो आप गलत हैं। हमास ने शनिवार को इजरायल पर कई रॉकेट दागे थे। तीन दिनों में करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।

मिया ने लिखा था, ‘अगर आप फिलिस्तीन में स्थिति को देखते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं होते हैं, तो आप गलत जगह पर हैं। इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।’ इसके अलावा भी पूर्व पोर्नस्टार ने फिलिस्तीन और इजरायल संघर्ष को लेकर कई पोस्ट शेयर की हैं। इससे पहले भी मिया इस मामले पर खुलकर अपनी बात रख चुकी हैं।

खबर है कि मिया के साथ डील करने जा रहे कनाडा के ब्रॉडकास्टर टॉड शैपिरो ने उन्हें बाहर कर दिया है। शैपिरो ने लिखा, ‘मिया खलीफा यह बहुत ही डरावना ट्वीट है। आप समझें कि आपको इस डील से निकाला जा चुका है। यह बहुत ही खराब है और घृणित से भी परे है। खुद को विकसित करें और अच्छा इंसान बनें। यह बात कि आप हत्या, बलात्कार, मारपीट और बंधक बनाने को जारी रखने का समर्थन कर रही है, यह बहुत ही गंदा है।’

संयुक्त राष्ट्र ने हमास के हमलों के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर फिलिस्तीनी इलाकों में आम नागरिकों और मानवीय आवश्यकताओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। हमास ने इजरायल पर शनिवार को अप्रत्याशित हमला किया, जिसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है और इसकी ‘पूर्ण घेराबंदी’ कर दी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने इजरायल और गाजा में आम नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किए जाने का आह्वान किया और हमलों में लोगों की मौत होने की घटनाओं एवं हमास द्वारा आम नागरिकों को बंधक बनाए जाने की निंदा की। उन्होंने और कई निर्दोष लोगों की जान जाने की आशंका जताई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.