PFI पर कसा शिकंजाः NIA ने दिल्ली-यूपी सहित देशभर में 20 जगहों पर की छापेमारी

0 329

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने पीएफआई के ऊपर यह कार्रवाई देशभर में उसके ठिकानों पर की है। छापेमारी दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान, मदुरै आदि स्थानों पर चल रही है।

NIA raided 20 places: पीएफआई को पिछले साल आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत बैन कर दिया गया था। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संबंध में एनआईए की छापेमारी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी एजेंसी के केस नंबर 31/2022 में की गई है, जो पीएफआई और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता से संबंधित है। सभी आरोपी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों के उद्देश्य से इकट्ठे हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.