दशहरा-दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का 4% बढ़ा डीए, किसानों को भी मिली खुशखबरी

0 311

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के साथ किसानों को भी दिवाली का बड़ा तोहफा दे दिया है. सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बैठक में डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है. वहीं सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया है.

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. सरकार ने डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद डीए और डीआर 46 फीसदी हो गया है. दोनों को जुलाई से लागू कर दिया जाएगा. इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि डीए में 3 फीसदी का इजाफा होगा. उसके बाद पिछले महीने महंगाई के आंकड़ें आए तो इसे 4 फीसदी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

डीए बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन से पहले कई केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत राहत मिलेगी. इसका 47 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा. डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि के एरियर के साथ नवंबर महीने से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा.

बैकिंग एक्सपर्ट और वॉयस ऑफ बैकिंग के फाउंडर अश्विणी राणा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स केन्द्र सरकार के डीए बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं. सरकार के इस फैसले से बढ़ती महंगाई और त्योहारों से पहले करोड़ों लोगों को काफी राहत मिलेगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.