राजस्थान में पत्नी की आत्महत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में सिपाही ने खुद को मारी गोली

0 334

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने यह जानने के बाद खुद को गोली मार ली कि उसकी पत्नी ने राजस्थान में घर पर आत्महत्या कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव घाटी के कुपवाड़ा जिले में तैनात थे। उन्‍हें जब पता चला कि उनकी पत्नी, अंशू यादव ने मंगलवार को राजस्थान के धीरपुर गांव में अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है, तो बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने कहा कि पत्नी द्वारा चरम कदम उठाने से पहले दंपति के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था। आठ माह पहले उनकी शादी हुई थी। अधिकारियों ने कहा, “बीएसएफ जवान का शव गुरुवार को उनके घर पहुंचेगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.