RapidX Train में स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं

0 276

नई दिल्ली: रैपिडएक्स ट्रेन का संचालन 21 अक्टूबर से लोगों के लिए शुरू हो जायेगा. जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे. ट्रेन का किराया क्या होने वाला है, इसकी सूची भी अब सामने आ गई है. आपको बता दें कि ट्रेन का संचालन पहले फेज के तहत साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुरू होगा. ट्रेन में दो तरह के कोच हैं. एक स्टैंडर्ड और दूसरा प्रीमियम. जिन बच्चों की लंबाई 90 सेमी से कम है, उन्हें रैपिडएक्स ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति होगी.

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीसी के प्राथमिकता वाले खंड में पांच स्टेशन होंगे, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो. यात्रियों का किराया सेवा की श्रेणी और यात्रा की गई दूरी के आधार पर अलग- अलग होगा. स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 रुपए से 50 रुपए तक होगा, जबकि प्रीमियम क्लास का किराया 40 रुपये से 100 रुपये तक होगा.

प्रीमियम श्रेणी के कोच गद्देदार रिक्लाइनिंग सीटें, लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, मैगजीन होल्डर और अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे. रैपिड रेल प्रणाली में कई टिकटिंग मोड भी होंगे, जिनमें डिजिटल क्यूआर कोड- आधारित टिकट, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, टिकट वेंडिंग मशीन और पेपर क्यूआर कोड- आधारित यात्रा टिकट शामिल हैं.

कहां कितनी टिकट वेंडिंग मशीन
साहिबाबाद में 4 वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. गाजियाबाद स्टेशन पर चार, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन पर दो-दो वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं.

यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं. रैपिडएक्स ट्रेन में कुल छह कोच हैं. इनमें से पांच स्टैंडर्ड और एक प्रीमियम कोच है. दिल्ली से मेरठ तक पूरे कारिडोर के निर्माण के बाद रैपिडएक्स कोच की संख्या बढ़ाकर नौ भी की जा सकती है. दिल्ली मेट्रो की तरह इसमें भी 6 कोच में से एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.