पाकिस्तान में एक और धर्मांतरण का मामला, हिंदू लड़की का जबरन कराया निकाह

0 256

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीरपुरखास की निवासी रजिता कोल्ही नाम की लड़की का अपहरण करने के बाद उसका धर्म बदलवाकर अपहर्ता मुस्लिम आशिक अहमदानी से शादी करा दी गई। रजिता को जब अदालत में पेश किया गया तो उसने अपने परिवार के साथ जाने की बात कही, लेकिन जज ने उसे दारुल अमन यानी नारी निकेतन भेज दिया।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन के सह-अध्यक्ष और संस्थापक शिव काची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रजिता कोल्ही नामक हिंदू लड़की को अदालत में पेश किया गया। वहीं, एक पंजाबी मुस्लिम लड़की को भी पेश किया गया, जिसने किसी से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। जज ने मुस्लिम लड़की को तो उसके परिवार के साथ भेज दिया, लेकिन हिंदू लड़की अपने घरवालों के साथ जाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन अदालत ने उसे जबरन दारुल अमन भेज दिया।

मानविधाकिर संगठनों को संज्ञान लेना की अपील
शिव काची ने कहा कि इस न्यायिक अन्याय पर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, सिंध के हाईकोर्ट और मानविधाकिर संगठनों को संज्ञान लेना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.