शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर

0 245

मुंबई: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार (Early Trade) में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) पांच पैसे गिरकर 83.18 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजार में गिरावट और मजबूत डॉलर का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.20 पर पहुंच गया। इसके बाद 83.18 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.28 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,093.47 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.