फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी हॉटस्टार पर होगी रिलीज़

0 287

मुंबई :स्टार स्टूडियोज़ और सिने1 स्टूडियोज़ की ज़बर्दस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर इस वर्ष की चुनिंदा पावरफुल कहानियों में से एक को परदे पर दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म की टीम ने दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रहे प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में बड़ी संख्या में आए जनमानस के साथ काफी धूमधाम से फिल्म का दिलचस्प फर्स्ट लुक जारी किया और साथ ही रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। गौरतलब है कि यह पहला मौक़ा है जब किसी भारतीय फिल्म का फर्स्ट लुक इस तरह लॉन्च किया गया है!

”अपूर्वा” एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी है, जो अजीब-ओ-गरीब परिस्थितियों का सामना करते हुए ज़िंदा रहने के लिए कुछ भी कर गुज़रती है। इस फिल्म की कहानी भारत के सबसे खतरनाक बीहड़ों में से एक चम्बल की है। इस ज़बरदस्त थ्रिलर फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए भारत के नामी तथा प्रमुख क्रिएटिव पावरहाउसेज एक साथ आ रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.