बलिया में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चार लोगों की मौत- 8 की हालत गंभीर

0 434

बलिया: यूपी के बलिया जिले में गड़वार थाना के चिलकहर चट्टी के पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ से अधिक सवारियां घायल बताईं जा रही है। राहगीर और आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार जिस वक्ति हादसा हुआ, तब टेंपों में 12 लोग सवार थे। मरने वाले सभी मऊ के बताए जा रहे हैं। यहां एक व्यक्ति के यहां शादी में खाना बनाने आए थे। दरअसल, गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टेम्पों को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.