जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलताः केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

0 260

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “कल शुरू हुए एक संयुक्त अभियान में सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, इसमें एक आतंकवादी मारा गया है।”

पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। एक सप्ताह से भी कम समय में कुपवाड़ा में घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश नाकाम की गई है। इसके पहले 26 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.