कार्तिक महीने में रोजाना करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा

0 387

नई दिल्ली : धार्मिक दृष्टि से कार्तिक महीने को बेहद ही पुण्यदायक माना गया है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कार्तिक महीने में विशेष तौर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने पूरे श्रद्धा भाव से प्रभु का चिंतन- मनन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. इसके साथ ही इस 1 उपाय की मदद से आप आपको आर्थिक दिक्कतों से भी राहत मिलेगी.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस कार्तिक महीने को बेहद शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को कार्तिक माह बेहद प्रिय होता है. इसके साथ ही तुलसी जी मां लक्ष्मी का ही रूप मानी जाती हैं. कार्तिक महीने में तुलसी पूजन का काफी महत्व माना गया है. इसी महीने में तुलसी विवाह भी होता है. इसके बाद से शादी-विवह के मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं.

कार्तिक महीने में तुलसी माता की विधिवत पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना गया है. इस माह में आप रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने का प्रयास करें एवं तुलसी माता को पवित्र जल से अर्घ्य दें. अगररुपये पैसों की दिक्कतों से आप जूझ रहे हैं, तो शाम के समय गोधूलि बेला में 1 महीने तक तुलसी जी के नीचे अक्षत (चावल) रखकर घी के 5 दीपक जलाएं. ऐसा करने से दरिद्रता दूर हो होगी. इसके साथ ही विवाह में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए तुलसी माता को सिंदूर एवं लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं औरउपासना करें. तुलसी माता को श्रृंगार का सामान पान के पत्तों के साथ चढ़ाने से विवाह में आ रही अड़चन को दूर और आर्थिक तौर पर जीवन को मजबूत बनाया जा सकता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.