बेटे ने मां से बलात्कार का प्रयास किया, विरोध करने पर गला दबाकर कर दी हत्या

0 333

दक्षिण कन्नड़: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 26 अक्टूबर को मुल्की तालुखाड़ के कोंडेला गांव में हुई और तब सामने आई जब पड़ोसियों ने तीन दिन बाद पीड़ित के घर से आ रही दुर्गंध महसूस किया। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता की पहचान 62 वर्षीय रत्ना शेट्टी और आरोपी बेटे की पहचान रविराज शेट्टी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक खौफनाक वारदात के बाद रविराज घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। स्थानीय बाजपे पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 26 अक्टूबर की रात को अपनी मां के साथ रेप करने का प्रयास किया था। जब मां ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना की आगे की जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.