दिल्ली की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

0 520

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बवाना औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर -5 में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 9:05 बजे मिली।

गर्ग ने कहा, “20 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.