जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में मोदी सरकार, भारत आटा लॉन्च

0 404

नई दिल्ली: महंगाई से त्रस्त जनता को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 6 नवंबर को ‘भारत आटा’ लॉन्च किया है। यह आटा पूरे देश में सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार की कुछ एजेंसियों को 21.5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 2.5 लाख मेट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया है। ये एजेंसियां इस गेहूं को आटे में बदलकर इसे 27.5 रुपये प्रति किलो पर बेचेंगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, फूड और पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मिनिस्टर पीयूष गोयल ने सोमवार दोपहर 2 बजे से सब्सिडी वाले भारत आटा (Bharat Atta) की बिक्री शुरू की है। ‘भारत आटा’ सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।

आटा के अलावा ‘भारत दाल’ भी बाजार में
सरकार ने त्योहार में देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए भारत आटा की प्रति किलोग्राम कीमत 29.5 रुपए से घटाकर 27.5 रुपए कर दी है। भारत आटा की बिक्री के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) सेंट्रल पूल से ढाई लाख टन गेहूं दे रहा है। इस गेहूं को पिसवा कर 10 किलो और 30 किलो की पैकिंग में बेचा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.