60 बोतल शराब गटकने के आरोप में चूहा ‘गिरफ्तार’, पुलिस अब अदालत में करेगी पेश; जानें क्या है पूरा मामला

0 257

भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस ने शराब की बोतलें खाली करने के आरोप में एक चूहे को ‘गिरफ्तार’ किया है। हैरान कर देने वाली यह घटना सूबे के छिंदवाड़ा जिले से सामने आई है, जहां एक पुलिस स्टेशन में जब्त करके रखी गई शराब की 60 बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसने प्लास्टिक की बोतलों में पैक अवैध शराब को जब्त करने के बाद पुलिस स्टेशन के स्टोर रूम में रख दिया था, लेकिन चूहों ने उनमें से 60 बोतलों को खाली कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक चूहे को ‘गिरफ्तार’ किया है और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि थाने की इमारत बहुत पुरानी है, जहां चूहे अक्सर घूमते देखे जाते हैं। उसका कहना है कि कई बार ये चूहे कुतरकर रिकॉर्ड भी नष्ट कर देते हैं। पुलिस ने ‘आरोपी’ चूहों में से एक को ‘गिरफ्तार’ करने का दावा करते हुए कहा कि उसे सबूत के तौर पर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि शराब पार्टी में कितने चूहे शामिल थे। जिस मामले में शराब की बोतलें जब्त की गईं, वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.