दर्दनाक हादसा : नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

0 299

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या से एक बहुत ही दुख भरी खबर सामने आ रही है। जहां मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मांड्या पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने बताया कि,”हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।”

पुलिस ने बताया,” सभी पीड़ित कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के रहने वाले थे। वे तुमकुरु के टिपतुर में गुंगरहल्ली के रहने वाले थे, लेकिन सभी भद्रावती में रह रहे थे।” पीड़ितों की पहचान चंद्रप्पा, कृष्णप्पा, धनंजय, बाबू और जयन्ना के रूप में की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.