यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

0 353

यमुनानगर: यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से दो गांव में 6 लोगों की मौत हो गई। जिन में से पांच लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। इनमें से थाना फर्कपुर क्षेत्र के मंडेबरी के चार और पंजेता का माजरा के दो लोग बताए जा रहे हैं।

जिन लोगों की मौत हुई है उनमें मंडेबरी के 45 वर्षीय सुरेश, 27 वर्षीय विशाल, 27 वर्षीय सोनू, सुरेंद्र और पंजेता गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने अलग-अलग इलाकों में बैठकर शराब पी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टियां शुरू हो गई।

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि मंडेबरी के एक युवक की मौत हुई है। जिसका पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा। जबकि दो लोग अभी गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं।उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.