4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक

0 332

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र (Winter session of Parliament) चार दिसंबर को शुरू होगा और 22 दिसंबर को समाप्त होगा। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से दो दिन पहले यानी की 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक (All-Party Meeting) बुलाई है।

हालांकि आमतौर पर सर्वदलीय बैठक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है, लेकिन इस बार तीन दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के कारण इसे दो दिसंबर को बुलाया गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर इस शीतकालीन सत्र पर देखने को मिलेगा।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र के दौरान सदन में पेश की जाएगी। समिति ने महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

इन विधेयकों पर किया जा सकता है विचार
प्रमुख आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन विधेयकों पर भी सत्र के में विचार किए जाने की उम्मीद है। गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट को स्वीकारा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.