ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के अभिनेता ली सन-क्यून कार में मृत पाए गए

0 568

सियोल: ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ (Parasite) के अभिनेता ली सन-क्यून (Lee Sun-kyun)की बुधवार को मृत्यु हो गई। दक्षिण कोरिया के आपात कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि ली मध्य सियोल के एक पार्क में अपनी कार में मृत पाए गए।

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि अभिनेता सियोल में बेहोश मिले थे। पुलिस ने घटनास्थल का विवरण साझा नहीं किया। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, ली के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह बुधवार को एक सुसाइड नोट जैसा संदेश लिखने के बाद घर से चले गए, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता की तलाश शुरू की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.